-->

भाजपा ने की सामूहिक राम रक्षास्त्रोत पाठ को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक

भाजपा ने की सामूहिक राम रक्षास्त्रोत पाठ को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक


✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रामोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत  सामूहिक राम रक्षास्त्रोतम का विश्व कीर्तिमान बनाने हेतु आज श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति के आह्वान पर भाजपा कार्यालय पर एक बैठक संपन्न हुई । बैठक प्रारंभ में भगवान प्रभु श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य वक्ता श्री महेश अग्रवाल ने कहा कि देश में फिर से रामराज्य  स्थापना होने का मतलब हमारी संस्कृति को पुनः जीवित करना है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा होने के लिए हमारा यह संघर्ष 500 वर्ष से चल रहा था। हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि श्रीराम मंदिर निर्माण होते हुए देख रहे हैं। संपूर्ण देश महोत्सव मना रहा है, धार में भूतों और भविष्य की रचना के साथ सामूहिक राम रक्षा स्त्रोतम का पाठ कर महाराजा भोज की नगरी का धार का गौरव बढ़ाते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जन जागरण कर कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया।
बैठक में धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा ने कहा कि पूरा देश रामकाज में लगा हुआ है। हमें ऐसा महसूस हो रहा है कि 5 सौ साल बाद यह महापर्व आया है जिसे हम हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहे हैं। बैठक अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,लोकसभा विस्तारक ओम प्रकाश दय्या, विधानसभा विस्तारक सुनील शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे मंचासीन रहे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने किया। बैैठक में नगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post