✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बुरी खबर सामने आ रही है। छह महीने बाद एक बार फिर नामीबिया से आए एक और चीता की मौत हो गई है। इसका नाम ‘शौर्य’ बताया गया है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
प्रोजेक्ट चीता के तहत सितंबर 2022 में आठ चीतों का नामीबिया से और फरवरी 2023 में 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था। जिसमें अब तक 10 चीतों की मौत हो चुकी है। आखिरी बार कूनो में चीता की मौत की खबर अगस्त में आई थी। उसके छह महीने बाद अब यह बुरी खबर आई है
कूनो से कब-कब आई बुरी खबर
26 मार्च 2023: मादा साशा की मौत
23 अप्रैल 2023: नर चीता उदय की मौत
9 मई 2023: मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत
23 मई 2023: ज्वाला के एक शावक की मौत
25 मई 2023: ज्वाला के दो और शावकों की मौत
11 जुलाई 2023: आपसी संघर्ष में नर चीता तेजस की मौत
14 जुलाई 2023: आपसी संघर्ष में नर चीता सूरज की मौत
02 अगस्त 2023: इंफेक्शन से मादा चीता धात्री की