-->

राज्यसभा सभापति का अपमान नहीं है बल्कि देश की करोड़ो जनता का अपमान है – मनोज सोमानी

राज्यसभा सभापति का अपमान नहीं है बल्कि देश की   करोड़ो जनता का अपमान है – मनोज सोमानी

धार । भारतीय जनता पार्टी धार के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संसद में सभापति उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का माखौल उड़ाए जाने के मामले को लेकर राजवाड़ा चौक चौराहे पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया।


भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का माखौल उडाया गया,यह राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है बल्कि देश की  जनता का अपमान है। इस घटना से सारा देश आंदोलित है। इस शर्मनाककृत के लिए राहुल गांधी व सोनिया गांधी को सार्वजनिक रूप से देश की जनता से माफी मांगना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदिया, प्रदेश कार्य समिति  सदस्य विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, जिला मंत्री दीपक फेमस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हेम सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, दीपक सिंह रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़ व नितेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अनिल बाबा, कालीचरण सोनवानिया , शिव पटेल, ,अजीत जैन , विवेक गौड़, मनीष प्रधान, राजेश हारोड़ ,  देवेंद्र रावल, जयराज देवड़ा,राकेश दुर्गेश्वर, अंकित भावसार, करण पटेल, बादल मालवीय, राजेश डाबी, ,अर्पित पटोंदिया,कैलाश पिपलोदिया, सन्नी होडा,राजेंद्र राठोड,अनिल यादव,हरीश आर्य,कमलेश बिजवा,घनश्याम सौलंकी सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post