-->

श्रीमती सेन ने दिया भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष से त्यागपत्र

श्रीमती सेन ने दिया भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष से त्यागपत्र
 मांडव। भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा महिला मोर्चा नालछा मंडल  अध्यक्ष श्रीमती हंसा मधुसूदन सेन  भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है वही उनके द्वारा त्यागपत्र में बताया गया कि पिछले कई दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मैं इस पद पर निर्वहन ठीक से नही कर पा रही हु जिसके कारण में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  के दायित्व से त्यागपत्र दे रही हैं।
त्यागपत्र भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी को भेजा है, वही उसकी प्रतिलिपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोले को भी भेज दी गई है। श्रीमती हंसा मधुसूदन सेन ने बताया कि मैं लगातार भाजपा का कार्य कर रही हु और करती रहूंगी मेरे स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण मैं अपने दायित्व से मुक्त हो रही हूं।

Post a Comment

Previous Post Next Post