-->

ओवरटेक के चक्कर में यात्री बस ने स्कूल बस को पीछे से मारी टक्कर, चार स्कूली बच्चों समेत 19 लोग घायल

ओवरटेक के चक्कर में यात्री बस ने स्कूल बस को पीछे से मारी टक्कर, चार स्कूली बच्चों समेत 19 लोग घायल,


ज्ञानेंद्र त्रिपाठी 

इंदौर अहमदाबाद मार्ग धार के पास पीपलखेड़ा में आज गुरुवार को एक यात्री बस ने स्कूल बस को ओवरटाइप करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 स्कूली बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों का जिला भोज अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्कूल बस चालक के मोबाइल पर बात करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखेड़ा के समीप फोरलेन मार्ग पर सुबह करीब 9 बजे हादसा हुआ। 

गौतम स्कूल की बस विद्यार्थियों को लेने के लिए घाटाबिल्लोद की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी यात्री बस क्रमांक एमपी-11 जेडएफ-3137 ने स्कूल बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक के दौरान पर्याप्त जगह नहीं बचने के कारण निजी बस स्कूल बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बसों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डायल-112, पुलिस वाहनों और निजी वाहनों की मदद से घायलों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वही कलेक्टर राजीव रंजन मीना व एसपी सचिन शर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जानने पहुंचे।



जिला अस्पताल के सिविल सर्जन मुकुंद बर्मन ने बताया कि हादसे के बाद कुल 19 मरीज अस्पताल लाए गए। इनमें 15 महिलाएं, एक स्कूली बच्ची और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। इनमें पार्वती (35), पायल (25), वीना (65), महिमा (14), ललिता (45), पार्वती (38), प्रिया (45), सोनू (29), बद्रीलाल (35), अंजलि (20), पलक (28), कुसुम (40), अनिल (27), विजय (46), शिखा (34), गगनबाई (40), सुभाष (78), जितेंद्र (38) और आशा (28) शामिल 


Post a Comment

Previous Post Next Post