जीराबाद मे स्टार स्वरोजगार का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
गंधवानी - गंधवानी विकासखंड के ग्राम जीराबाद में स्टार स्वरोजगार ग्रामीण प्रशिक्षण बैंक आफ इंडिया द्वारा चलाया गया सामाजिक कार्यकर्ता, हर हर नर्मदा आजीविका समूह की अध्यक्ष पूजा मालविया व समाजिक कार्यकर्ता पियु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमे महिला को आत्मनिर्भर बनाने रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश से प्रशिक्षण का पता चला प्रशिक्षण के लिए 35 महिलाओं की आवश्यकता थी 35 महिलाओं की टीम को तैयार किया स्टार स्वरोजगार ग्रामीण प्रशिक्षण कास्ट्यूम ज्वेलरी का प्रशिक्षण संगीता सोनी(ट्रेनर) द्वारा दिया गया ।
प्रशिक्षण में महिलाओं को हाथों से चूड़ियां बनाना हार कान के साड़ी पीन सभी प्रकार की ज्वेलरी एक से बढ़कर एक बनाना सिखाई गई प्रशिक्षण को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया
प्रशिक्षण में संस्था के द्वारा प्रतिदिन एक महिला को 100 रुपए 13 दिनों के 1300 रुपए महिलाओं के खाते डाले जाएंगे प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद परीक्षा का आयोजन होगा और सर्टिफिकेट भी मिलेगा प्रशिक्षण लेकर महिला अपना रोजगार स्थापित कर सकती है एवं आत्मनिर्भर बन सकती है संस्था को महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण पर बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया
Tags
गंधवानी