-->

बकरा ईद के बधाई बेनर पर गोमाता का चित्र लगाने पर हिन्दू समाज में आक्रोश, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

बकरा ईद के बधाई बेनर पर गोमाता का चित्र लगाने पर हिन्दू समाज में आक्रोश, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार


धार जिले के गंधवानी में सोशल मीडिया पर बकरा ईद की बधाई वाले बेनर पर गोमाता का चित्र लगाकर बधाई दिए जाने से हिन्दू समाज में आक्रोश पैदा हो गया, जिसके चलते गंधवानी के समस्त हिन्दू समाज ने तहसीलदार व थाना प्रभारी गंधवानी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामले में प्रकरण दर्ज कर उसेेे गिरफ्तार कर लिया है। 


ज्ञापन में बताया गया कि गंधवानी के एक कांग्रेस नेता आशिक खान का सोशल मीडिया पर बधाई बेनर वायरल हो रहा है , जिसमें बकरा ईद के बधाई बेनर में बकरे के साथ गोमाता का चित्र भी लगाया गया दिखाया जा रहा है साथ ही उस बेनर में कांग्रेस के नेताप्रतिपक्ष गंधवानी विधायक उमंग सिंघार का भी फोटो आशिक खान के द्वारा लगाया गया है , सोशल मीडिया पर आशिक खान के द्वारा पोस्ट किया गया बेनर वायरल होते ही हिन्दू समाज गणेश मंदिर में एकत्रित हुए जहाँ से विरोध स्वरूप पैदल बस स्टेंड जाकर ज्ञापन दिया व धार्मिक सौहाद्र बिगाड़ने वाले आशिक खान के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की ।


गंधवानी पुलिस उक्त आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आशिक पिता फकरूद्दीन खान निवासी बाग रोड गंधवानी विरुद्ध 295क 153क भादवि299, 196(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। विवेचना अधिकारी निरीक्षक प्रदीप खन्ना के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहांंसे उसे जेल की सलाखों में भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post