-->

पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया

पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए  लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया 
जिले के बदनावर में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी द्वारा नक्शा सुधार करने संबंधी फाईल एसडीएम भिजवाने के एवज मे ₹50000 की मांग की थी। फरियादी ने इस बात की शिकायत इंदौर लोकायुक्त पुलिस को की जिस पर आज 
सोमवार को टीम द्वारा बदनावर पहुंचकर 20000 की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों की रफ्तार किया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक नारायण सिंह पिता स्व. श्री बापूसिंह परिहार, उम्र 60 वर्ष व्यवसाय खेतीबाडी निवासी ग्राम भीमपुरा तहसील बदनावर जिला धार लोकायुक्त पुलिस में आवेदन दिया कि आरोपी श्री सुनील बेनल पिता श्री फूलसिंह बेनल उम्र-46 वर्ष पद-पटवारी, प.ह.नं. 47 नया-75, वननासा, नायब तहसीलदार टप्पा छोटा नागदा निवासी सरस्वती कॉलोनी, पेटलावद रोड बदनावर द्वारा आवेदक की ग्राम भीमपुरा में पुस्तैनी कृषि भूमि है जो मौका कब्जा अनुसार नक्शा प्रदर्शित नहीं होने से आवेदक द्वारा त्रुटियों के सुधार करने हेतु लगभग डेढ वर्ष पहले एसडीएम ऑफिस बदनावर में आवेदन पत्र दिया था। डेढ वर्ष तक कार्यवाही नहीं होने पर आवेदक , पटवारी श्री सुनील बेनल से मिला तो हल्का पटवारी द्वारा नक्शा सुधार करने संबंधी फाईल एसडीएम कार्यालय बदनावर भिजवाने के एवज 50,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई।आवेदक की शिकायत पर श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर ने सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 19.01.2026 को आरोपी सुनील बेनल, पटवारी हल्का नम्बर 47  तहसील बदनावर जिला धार को आवेदक से 20,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकड़ा । वही आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही गई। ट्रेपदल मे कार्यवाहक निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, चालक शेरसिंह ठाकुर एवं आरक्षक कृष्णा अहिरवार द्वाराकार्रवाई की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post