डॉ अनीता सिंगारे होगी धार की नई सीएमएचओ
धार । वरिष्ठ संयुक्त संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश के तहत प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से बड़वानी सिविल सर्जन डॉक्टर अनीता सिंगारे को धार जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। ज्ञात रहे कि पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सेवानिवृत होने के पश्चात अल्पकालीन व्यवस्था हेतु जिला भोज चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर डॉक्टर मुकुंद वर्मन को प्रभार दिया गया था।
Tags
धार/प्रशासनिक