दो युवकों ने अधेड़ महिला को बनाया हवस का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में एक अधेड़ महिला के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सात दिन पुरानी है। इस मामले में पहले महिला द्वारा पेड़ से गिरने के कारण चोट लगना बताया गया था। महिला ने दबाव के चलते यह बयान दिया था। पीड़िता द्वारा मांडू थाने पर भी किसी प्रकार की कोई एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई थी। सोशल मीडिया आदि के माध्यम से आरोपित के कृत्य की जानकारी लगी। महिला के बयान के बाद मांडू पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही एक फरार है। पीड़ित महिला के शरीर पर गंभीर चोट भी आई है। घटना के बाद स्वजन द्वारा धार के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कर दिया गया था। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले 24 तारीख को सागर तालाब के पीछे बने दाई महल के पास महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। खोजबीन के दौरान बेटी को महल के पीछे वह बेहोशी की हालत में मिली थी। आप है कि दोनों युवकों ने प्रीत के साथ मारपीट भी की थी।पीड़िता ने दबाव के चलते सभी को यह बताया गया कि वह खिरनी के झाड़ पर से गिर गई थी। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि वे दुष्कर्म की शिकायत करने थाने गए थे लेकिन एफआईआर नहीं लिखी गई।
थाना प्रभारी का यह है कहना-
मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने कहा कि महिला धार के एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी एमएलसी मिली थी। स्टेटमेंट के दौरान उन्होंने बताया कि वह पेड़ से गिर गई थी। आज उसके साथ महिला संबंधी अपराध की जानकारी मिली है। दोबारा बयान लिया गया जिसके बाद दो आरोपित युवकौ मोनू एवं राधिया के खिलाफ मांडव पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें मोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा राधिया की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है
देवरानी ने बताई गैंगरेप की बात
वहीं, पीड़िता की देवरानी ने बताया कि महिला पर दबाव बनाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैं पहुंची तो एक महिला कंबल के अंदर से हाथ डालकर उसके पैर दबा रही थी। मैंने उसे वहां से हटाया तब उन्होंने रेप होने की बात बताई।”
Tags
अपराध