विशेष जन जागरण अभियान के अंतर्गत "में भी अभिमन्यु हू "मैराथन दौड़ संपन्न
धार। विशेष जग जागरण अभियान के तहत आज लाल बाग परिसर से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा नन्हे नन्हे शटलरो की मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। दौड़ लालबाग परिसर से अस्पताल चौराहा, अनिल प्लाजा, टीवीएस चौराहा होते हुए वापस लाल बाग परिसर में समाप्त हुई. मेराथन दौड़ में ग्रुप के शटलरो ने पूरे दमखम के साथ दौड़ लगाकर अपनी श्रैष्ठता साबित की।
मैं भी अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषों को जागरूक करना है कि वे महिलाओं की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करें। जिसमें शहर के करीब 300 बालक-बालिका खिलाडियो ने भाग लिया। कार्यक्रम में धार पुलिस द्वारा प्रतिभागियो को "मैं हूं अभिमन्यु" के पोस्टर सहित सहयोग, सम्मान एवं समानता टैगलाइन लिखी हुई टी-शर्ट वितरित की। मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियो को अभिमन्यु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री रविन्द्र वास्कले, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री आनंद तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, रक्षित निरीक्षक धार श्री पुरुषोत्तम विश्नोई, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक समीर पाटीदार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु अग्रवाल, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक प्रेमसिंह ठाकुर, खेल युवक कल्याण धार के युवा समन्वयक मनीष सोनी, जिला खेल प्रशिक्षक शालिनी मिश्रा, प्रशिक्षक सुधीर वर्मा, शमशेर सिंह यादव, मनीष भार्गव, निलेश भाटी व शहर के विभिन्न खेलो के 300 खिलाडीगण (बालक-बालिका) उपस्थित रहे।
Tags
धार