पुलिस बैंड धारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, घर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई
धार में "आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान वर्ष -2024" के तहत पुलिस जिला बल, SAF, होमगार्ड बल, महिला पुलिस बल एवं फॉरेस्ट गाड की टुकड़ियों के द्वारा त्रिमूर्ति चौराहे से हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक धार कार्यालय पहुचे।
पैदल मार्च के दौरान सभी टुकड़ियो व पुलिस बैंड दल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव मनाते हुए सारे जहा से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा जैसे देशभक्ति धुन की प्रस्तुति देते हुए "हर घर तिरंगा यात्रा" निकाली गई।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस दल को हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई। तत्पश्चात पुलिस दल धार शहर के ऐतिहासिक "धारेश्वर महादेव मंदिर" पहुचा जहां श्री धर्म स्थान रक्षक मंडल व समिति के सदस्यो द्वारा नवगठित पुलिस बैंड का स्वागत किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ शरद विजयवर्गीय, महामंत्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, सचिव ईश्वर सिंह ठाकुर व प्रवक्ता अजय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।
Tags
धार