राज्य सरकार प्रशासनिक सर्जरी में जुटी, धार कलेक्टर सहित आधा दर्जन कलेक्टर बदले जा सकते हैं
भोपाल। विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद राज्य सरकार प्रशासनिक सर्जरी में जुटी। आईएएस और आईपीएस अफसरों की सूची बनकर तैयार कर ली गई है। जानकारी के अनुसार एक ही जिले में दो साल से अधिक समय पूरा कर चुके कलेक्टर लिस्ट में शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव को लिस्ट भेजी जा चूकी है। मुख्य सचिव के बाद यह सूची मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी तत्पश्चात मुख्य मंत्री के मोहर के बाद कभी भी सूची जारी हो सकती है ।
सबसे पहले कलेक्टर, संभाग आयुक्त और निगम मंडल के प्रबंध संचालक और सचिवालय के अधिकारियों की लिस्ट जारी होगी।पहली सूची में आधा दर्जन से ज्यादा कलेक्टर, दो संभाग आयुक्त और मंत्रालय में पदस्थ एक दर्जन से ज्यादा अपर सचिव, सचिव और प्रमुख सचिव शामिल होगे।
धार सहित इन जिलों के बदले जा सकते है कलेक्टर-
प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिला कलेक्टर सहित सागर, बालाघाट, सतना, छतरपुर, राजगढ़, बड़वानी और डिंडोरी जिले के कलेक्टर बदले जा सकते है। लगभग दो दर्जन से ज्यादा आईपीएस अफसर सूची में शामिल किए गए हैं।
जुलाई के अंत में खोल सकती राज्य सरकार तबादलों पर लगे प्रतिबंध।
Tags
भोपाल / प्रशासनिक