-->

स्कूल चले अभियान का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमति सावित्री ठाकुर ने किया

स्कूल चले अभियान का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमति सावित्री ठाकुर ने किया

✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
आज "स्कूल चलें हम" अभियान के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ब्रह्माकुंडी धार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के मुख्य मुख्य आतिथ्य कार्यक्रम में आयोजित किया गया जिसमें उन्होंनेपौधारोपण कर माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का उद्बोधन सुना।

आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान आज स्कूल पहुंचे बच्चों को मंत्री श्री सावित्री ठाकुर ने तिलक लगाकर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक और स्कूल ड्रेस का वितरण भी किया गया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर,भाजपा उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, नगर अध्यक्ष विपिन राठौर व नीतीश अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती सुनीता दुबे सहित अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post