प्रदेश के सभी निगम, मण्डल एवं प्राधिकरणों में नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को हटाने के आदेश जारी
मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश के सभी निगम, मण्डल एवं प्राधिकरणों में नियुक्त किये गये अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को हटाने के आदेश मंगलवार रात्रि में जारी किये गये। इसमें वन विकास निगम, खनिज निगम, पर्यटन विकास निगम, लघु उद्योग विकास निगम, वित्त विकास निगम, भोपाल विकास प्राधिकरण, बीज एवं फर्म विकास निगम, पाठ्रय पुस्तक निगम, हाऊसिंग कार्पोरेशन सहित सभी निगम शामिल है। सूत्रों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में की गयी नियुक्तियों को एक रणनीति के तहत् समाप्त किया गया हैं। अब इन निगमों, मण्डलों एवं प्राधिकरणाें में नियुक्तियां लोकसभा चुनाव के बाद की जाएगी। नियुक्तियां समाप्त करने के आदेश सभी विभागों से पृथक से जारी किये जाएंगे। इन सभी संस्थाओं में नियुक्त किये गये पदाधिकारियों को मंत्री एवं राज्य मंत्री स्तर का दर्जा एवं सुविधाएं दी गयी थी, जो अब समाप्त हो जाएंगी।
रात्रि में जारी आदेश में प्रदीप जायसवाल मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष, इमरती देवी लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष, रघुराज कंसाना मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष, मुन्नालाल गोयल राज्य बीज एवं फर्म विकास निगम के अध्यक्ष, राजकुमार कुशवाह राज्य बीज एवं फर्म विकास निगम के उपाअध्यक्ष, आशुतोष तिवारी: हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष, शैलेंद्र बरूआ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष, प्रहलाद भारती पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष, निर्मला बारेला, मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष, विनोद गोटिया राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह तोमर राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष, जसवंत जाटव मप्र राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष, जितेंद्र लिटोरिया मप्र खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष, रणवीर जाटव संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष, गिर्राज दंडोतिया ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष, कृष्ण मोहन सोनी भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष, सुनील पाण्डे एवं अनिल अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष, जसवंत जाटव पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष, शैलेंद्र शर्मा अध्यक्ष, नरेन्द्र बिरथरे , एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, एमपी राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश शर्मा,, जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष जितेन्द्र जामदार, सीआरआईएसपी अध्यक्ष श्रीकांत पाटिल, मध्यप्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र बिरथरे, श्रम कल्याण मण्डल अध्यक्ष भगवान दास गौराने, एमपी राज्य वन विकास निगम उपाध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह, एमपी राज्य इलेक्ट्रानिक्स अध्यक्ष शैतान पाल सिंह सहित 46 पदाधिकारी शामिल हैं।