शोभा यात्रा से हुआ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
धरमपुरी से - ओमप्रकाश व्यास
नगर धरमपुरी में बुधवार 03 जनवरी2024 को शोभा यात्रा के साथ हुई आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के आयोजन की शुरुआत।
श्रीमद भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक मां कनकेश्वरी देवी जी के मुखारविंद से किया जाएगा। स्थानीय तहसील प्रांगण से शोभा यात्रा आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए खुंजावा स्थित कथा स्थल राम धाम आश्रम पर पहुंची।
शोभायात्रा में बढ़ी संख्या में भक्त गण सम्मिलित हुए एवं नगर में अनेकों स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा में रामधाम आश्रम के महंत एवं कथा आयोजक मिथिला बिहारी दास जी एवं स्थानीय विधायक कालु सिंह ठाकुर जी ने देवी मां की अगुआई की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी भी उपस्थित रहे।
Tags
धरमपुरी