-->

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई द्वारा कार सेवको का सम्मान किया गया

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई द्वारा कार सेवकों का का सम्मान किया गया
धार। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई द्वारा आज धान मंडी चौराहा पर अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कार सेवकों का सम्मान किया गया जिसमें श्री राजा भाऊ भदाने, राजेश जोशी, कैलाश पिपलोदिया,लोकेंद्र ठाकुर,चैतन्य गुंजाल का पुष्प माला एवं राम दरबार की तस्वीर व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
 इस इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ युवा इकाई के संरक्षक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष पुनीत तिवारी, सर्व ब्राह्मण समाज कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष नमन रावल, महामंत्री राजा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत रावल, राजेश जोशी, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, विजय दवे, धर्मेंद्र शर्मा मंगेश शर्मा, रितेश शुक्ला एवं विप्र बंधु सम्मिलित हुए आभार प्रवक्ता जितेंद्र पंड्या ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post