सावित्रीबाई फुले जन्म जयंती लक्ष्मी गौशाला पर मनाई
धार।सावित्रीबाई फुले जन्म जयंती लक्ष्मी गौशाला धार पर मनाई। संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फूले ब्रिगेड धार द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती लक्ष्मी गौशाला धार पर उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर एवं गौ माता का पूजन कर व गो ग्रास खिलाया गया। इस अवसर पर सकलपंच फूलमाली समाज अध्यक्ष मोतीलाल रत्नागर, गुजराती रामी माली समाज से राजेश हांरोड द्वारा माता सावित्रीबाई फुले जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया ।
इस अवसर पर समाज जन लक्ष्मी नारायण चावड़ा ,महेश बोडाने, पुरुषोत्तम चौहान, खिलेश जहाजपुरिया , विवेक गोड, यश (बंटी) डोड, विशाल माली नौगांव, बादल चौहान, छगन परमार, नारायण बारोड, गुलशन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल गेहलोत द्वारा किया गया lअंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड जिला अध्यक्ष लोकेश मकवाना द्वारा माना गया।
Tags
धार