मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, व राजस्थान में मुख्यमंत्री चुनने के लिए भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का ऐलान।
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के सांसदी बोर्ड ने मध्य प्रदेश राजस्थान व छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता चुनने हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जिसमें मध्य प्रदेश के लिए श्री मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, डॉ के लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा व सुश्री आशा लाकड़ा राष्ट्रीय सचिव, राजस्थान के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडे, व राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े के साथ ही छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम नियुक्त किए गए हैं।
- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी