-->

पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस संगठन में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ा फेरबदल

पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस संगठन में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ा फेरबदल 
प्रियंका उत्तर प्रदेश से मुक्त, सचिन राष्ट्रीय महासचिव,
दिल्ली।पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस संगठन में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने के बाद कांग्रेस ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सांगठनिक फेरबदल किया है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह अविनाश पांडेय को ये जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पार्टी का महासचिव नियुक्त करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी टीम में 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की है।

सचिन पायलट को बनाया महासचिव
सचिन पायलट को महासचिव बनाया गया है साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र  कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रियंका गांधी पिछले करीब पांच साल से उत्तर प्रदेश की प्रभारी की भूमिका निभा रही थीं। अब प्रियंका गांधी के स्थान पर पार्टी महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस में केसी वेणुगोपाल संगठन महासचिव बने रहेंगे तथा महासचिव जयराम रमेश भी पार्टी की संचार विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। अजय माकन पार्टी के कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे। उनके साथ दो नेताओं मिलिंद देवरा और विजय इंदर सिंघला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रणदीप सिंह सुरजेवाला से मध्य प्रदेश का प्रभार वापस लिया गया है। अब वे सिर्फ कर्नाटक के प्रभारी रहेंगे। उनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के प्रभार की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितेंद्र सिंह पहले से ही असम के प्रभारी हैं। मुकुल वासनिक को गुजरात, दीपक बाबरिया को दिल्ली और हरियाणा, कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड भेजा गया है। जीए मीर को झारखंड और पश्चिम बंगाल, दीपादास मुंशी को केरल, लक्षद्वीप के अलावा तेलंगाना का प्रभार दिया गया है। जयराम रमेश मीडिया संचार का प्रभार देखेंगे।
चुनावी घोषणा पत्र के लिए कमेटी का गठन
इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र कमेटी का गठन किया था। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में 16 सदस्यों को जगह दी गई है। इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव भी शामिल हैं। इसमें महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को इस 16 सदस्यीय समिति का संयोजक बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में चिदंबरम और सिंहदेव के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा एवं जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता शशि थरूर, आनंद शर्मा, गैखनगम, गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के. राजू, ओमकार सिंह मरकाम , रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवानी और गुरदीप सप्पल को शामिल किया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post