केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने धार में बेटियों को बांटी तलवार,
कहा नारियों में अत्याचार करने वालों का सामना करने और सबक सिखाने का साहस होना चाहिए।
✍️- ज्ञानेंद्र त्रिपाठी
धार।धार-महू लोकसभा सीट से सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बीते दिन गुरुवार की रात्रि को धार के एक गरबा उत्सव में पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बेटियों को तलवार भेंट की। साथ ही कहा कि नारी शक्ति अबला नहीं है। नारी शक्ति में उनके पर होने वाले अत्याचार और दुस्साहस का सामना करने और अत्याचारियों को सबक सिखाने का साहस होना चाहिए।
शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर्व पर मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव सेवा समिति, धारेश्वर मंदिर द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति एक अनूठी पहल की गई। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास और धार-महू लोकसभा से सांसद सावित्री ठाकुर भी शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट भी। साथ ही कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं महारानी लक्ष्मीबाई और मां दुर्गा का रूप धारण कर दुश्मनों का सामना कर सकती हैं।
शस्त्र वितरण के बाद कई बालिकाओं ने गरबा पांडाल में गरबा नृत्य के साथ तलवार चलाकर शस्त्र कला का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सांसद सावित्री ठाकुर भी हाथ में तलवार पकड़कर शौर्य का प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा- नारी शक्ति अबला नहीं है। समय आने पर महारानी लक्ष्मीबाई, मां दुर्गा और मां कालिका का रूप धारण कर अपने दुश्मनों का नाश कर सकती है। आज के समय में नारियों में उन पर अत्याचार करने वालों का सामना करने और सबक सिखाने का साहस होना चाहिए। इस दौरान समस्त अतिथियों का स्वागत मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा को अन्य पदाधिकारी ने किया। जहां जिला भाजपा उपाध्यक्ष विश्वास पांडे , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष द्वय विपिन राठौर एवं नितेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि शिव पटेल, नगर महामंत्री राजेश डाबी, समिति के सूर्या दुबे,करण पटेल की मौजूद रहे।
बता दें कि मां त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव सेवा समिति धारेश्वर मंदिर प्रांगण में पिछले लगभग 15 साल से गरबा आयोजन कर रही है। यहां आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं गरबा महोत्सव में भाग लेती हैं।
पत्रकारों का किया सम्मान
माँ त्रिपुरा सुंदरी गरबा उत्सव समिति सेवा समिति द्वारा स्थानीय पत्रकार साथियों का सम्मान भी किया गया सम्मान अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, संजय बाजपेई, अमित वर्मा, मुक्कू श्रीवास, अविनाश डावर मौजूद रहे।
Tags
धार