-->

धार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना वर्मा के चुनाव प्रचार में निष्क्रिय पदाधिकारी पद मुक्त किए गए

धार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीना वर्मा के चुनाव प्रचार में निष्क्रिय पदाधिकारी पद मुक्त किए गए

धार। धार जिला भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने विधानसभा चुनाव धार विधानसभा मे भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के चुनाव प्रचार के दौरान निष्क्रीय पाए जाने वाले पदाधिकारियो को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया है. इनमें धार ग्रामीण मंडल कार्यकारिणी, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अजा मोर्चा, अजजा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सभी के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी भंग की गई है.। तथा भाजपा दिग़ठान मंडल अध्यक्ष को छोड़कर मंडल कार्यकारिणी व सभी मोर्चे की मंडल कार्यकारिणी भंग की गई है। व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक राजेश जैन, पीथमपुर मंडल महामंत्री मुकेश पटेल, मंत्री धर्मेंद्र अकावलिया,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ललित पाटिल व रोहित मेवाड़ा पीथमपुर, मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र पटेल, विजय माली व सुंदरलाल चौधरी सागोर, तथा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक राजकुमार रघुवंशी पद मुक्त किए गए हैं.।

Post a Comment

Previous Post Next Post