-->

नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में,आभूषण, नगदी व वाहन सहित एक करोड़ 35 लाख 57 हजार का माल बरामद

नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में,आभूषण, नगदी व वाहन सहित एक करोड़ 35 लाख 57 हजार का माल बरामद


धार से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी 

धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में नकली इनकम टैक्स अधिकारी बनकर डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस महान निरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन श्री अनुराग ने आज सोमवार को धार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 13 मार्च 2026 को फरियादी राजकुमार मालवीय निवासी बाग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोग खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में घुसे और सोने के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर बाग थाने में धारा310(2),127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंचवरकर विवेचना मे लिया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की तथा घटना में शामिल 8 आरोपी शहजाद पिता रोशन खान गांव बिरगोद थाना बेरछा जिला शाजापुर, नरसिंह पिता बलिया बघेल ओम साईं विहार कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र देवास, दिलीप पिता रामचंद्र अहिरवार ग्राम झोकर थाना मक्सी जिला शाजापुर, राजा उर्फ़ अब्दुल गफ्फार निवासी नागझरी सांवेर जिला देवास, दिनेश पिता रुकड़िया वास्केल भिलटपुरा थाना मनावर जिला धार, आबिद पिता मुबारक शाह नागेश्वर मंदिर बायपास रोड बाग जिला धार, अयूब शाह पिता निजामुद्दीन लेडीपुरा मनावर जिला धार, रमेश पिता गजरिया मोरी निवासी ग्राम भमोरी थाना बाग जिला धार को गिरफ्तार किया वही मुख्य आरोपी संजय उर्फ संजीव उर्फ पंडित पिता चंद्रप्रकाश शर्मा निवासी औराई जालौन उत्तर प्रदेश, इकबाल पिता इसाक खान माली खेड़ी शाजापुर, अब्दुल निसार पिता अब्दुल सत्तार निवासी शाजापुर, तन्मय उर्फ साहिल पिता दिलीप ठाकुर ग्राम बेरछा जिला शाजापुर, मुरलीधर उर्फ आकाश निवासी शांति नगर नानाखेड़ा उज्जैन एवं रंजीत पिता ग्यारसिया ग्राम बेरछा जिला शाजापुर फरार है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण कीमत 1 करोड़, स्कॉर्पियो वाहन, आर्टिगा वाहन और नकदी सहित करीब 1 करोड़ 35 लाख 57 हजार रुपये का माल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और प्रदेश के अन्य जिलों में हुई घटनाओं में भी इनके शामिल होने की जांच की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

उक्त करवाई थाना प्रभारी बाग कैलाश चौहान, थाना प्रभारी सेक्टर एक ओपी अहीर, पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा, टांडा थाना प्रभारी संजय रावत, कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव मनावर थाना प्रभारी ईश्वर चौहान, राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार, धार कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, सागोर उप निरीक्षकप्रकाश सरोदे, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल, साइबर सेल प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह सोलंकी, सहित अन्य कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा ।


---------------

Post a Comment

Previous Post Next Post